सर्वे: देश में 75 फीसदी लोगों की राय- 18 साल से बड़े सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगे.newsaaptak2021.blogsport.com

सर्वे: देश में 75 फीसदी लोगों की राय- 18 साल से बड़े सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगे

सर्वे में कहा गया है कि अगर देश में टीकाकरण का काम तेजी से होता है तो यह बच्चों को भी कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेगा.

सर्वे में सवालों के जवाब देने वालों में 68 फीसदी पुरुष थे, जबकि 32 फीसदी महिलाएं थीं.

newsaaptak2021.blogsport.comनई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी से जनता को बचान के लिए टीकाकरण चल रहा है. टीकाकरण को अब करीब दो महीने हो चुके हैं. इस दौरान अबतक लोगों को कोरोना टीके की करीब साढ़े तीन करोड़ डोज दी जा चुकी हैं. अब टीकाकरण को लेकर सर्वे एजेंसी लोकल सर्किल ने एक सर्वे कराया है, जिसमें देश के 75 फीसदी नागरिक 18 साल की उम्र से ज्यादा के सभी लोगों को निजी लैब और अस्पतालों में चल रहे टीकाकरण में शामिल करने के पक्ष में हैं.

'अतिरिक्त शुल्क वसूल करके वैक्सीन दी जाए'


सर्वे में 75 फीसदी लोगों का कहना है कि सरकार टीकाकरण में 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को शामिल कर सकती है. ऐसे लोगों से अतिरिक्त शुल्क वसूल करके उन्हें शाम 6 बजे के बाद टीका लगाया जा सकता है. सर्वे में पूछा गया था कि क्या सरकार को 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों को अपॉइंटमेंट और वॉक इन प्रोसेस के जरिए टीकाकरण में शामिल कर लिया जाना चाहिए? जवाब में 75 फीसदी लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया. 19 फीसदी लोगों ने ‘नहीं’ में जवाब दिया. वहीं, 6 फीसदी लोगों ने कहा- ‘कुछ नहीं कह सकते’.


'वैक्सीन की दोनों खुराक के लिए 600 रुपए ठीक'


सर्वे में कहा गया है कि अगर देश में टीकाकरण का काम तेजी से होता है तो यह बच्चों को भी कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेगा. क्योंकि बच्चों को जिन्हें न्यूनतम आयु मानदंड के कारण टीका नहीं लगाया जा सकता है. सर्वे में लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक के लिए 600 रुपए देने को उचित बताया है.


बता दें कि लोकल सर्किल के इस सर्वे में भारत के 281 जिलों के 19 हजार लोगों को शामिल किया गया था. सर्वे में सवालों के जवाब देने वालों में 68 फीसदी पुरुष थे, जबकि 32 फीसदी महिलाएं थीं. सर्वे में शामिल लोगों ने अलग-अलग सवालों के जवाब दिए थे.

Comments

Popular posts from this blog

CAMEL AND THE JACKAL

THE THIRSTY CROW

THE LITTLE CRAB AND THE FOX