बंगाल के चुनाव में क्या गरीबी, विकास, शिक्षा, कृषि जैसे मुद्दे ओझल हो गए हैं?
धर्म पर धुआंधार बंगाल चुनाव में भी हो रहा है. ममता बनर्जी चुनाव प्रचार में घूम-घूमकर चंडीपाठ कर रही हैं, दुर्गाभक्ति दिखा रही हैं. तो वहीं, बीजेपी ने जय श्रीराम के नारे के साथ योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारा. योगी के चुनाव प्रचार से जंग-ए-बंगाल में हिंदुत्व पर धुआंधार तेज हो गई है. बंगाल के चुनाव में धर्म का पहिया इतनी तेजी से घूम रहा है कि गरीबी, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य़, भूमि सुधार, कृषि जैसे मुद्दे ओझल हो गए हैं. बस शोर है तो धर्म का. देखिए ये रिपोर्ट.
Comments
Post a Comment