बताया जा रहा है कि ये कार एपीआई सचिन वाजे इस्तेमाल करते थे
एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटकों से लदी स्कॉर्पियो गाड़ी के केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में एक काली मर्सिडीज कार मिली है, जिससे नकदी के अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर प्लेट मिला है. बताया जा रहा है कि ये कार एपीआई सचिन वाजे इस्तेमाल करते थे. इस बीच NIA की टीम ठाणे में सचिन वाजे के घर पहुंच चुकी है. एनआईए ने कल इस कार को जब्त किया है. बताया जाता है कि इस कार का इस्तेमाल इस केस में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाजे करते थे. जिस मर्सडीज कार को कल एनआईए ने बरामद किया है, उसका मालिक महाराष्ट्र के धुले शहर का है. हालांकि आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो फरवरी में ही कार बेच चुके हैं. देखें वीडियो.
Comments
Post a Comment