महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना |
एंटीलिया केस में सचिन वाजे पर एनआईए का शिकंजा कसने और मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला होने के बाद बुधवार की शाम महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार पर निशाना साधा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मनसुख हिरेन मामले की जांच भी एनआईए को करनी चाहिए. फडणवीस ने कहा कि मनसुख हिरेन की मौत के मामले में सचिन वाजे से बड़ी चूक हो गई. मनसुख की हत्या कर शव को हाईटाइड में फेंका गया था ताकि शव बह जाए लेकिन लोटाइड के चलते शव नहीं बहा और मामला खुल गया. सचिन वाजे को लेकर उन्होंने कहा कि वाजे शिवसेना के वसूली अधिकारी थे. उन्हें ऋतिक रोशन से लेकर कई बड़े केस सौंपे गई थे. वाजे पर रंगदारी का आरोप भी लगा था. जिसके चलते वह सस्पेंड हुए थे लेकिन इसके बाद भी शिवसेना ने उन्हें वापस नौकरी में बुलाया और उन्हें इतने बड़े पद पर बिठाया. इस वीडियो में देखें देवेंद्र फडणवीस ने सचिन वाजे से जुड़े खोले कौन से राज.
Comments
Post a Comment