ओडिशा: परिवहन विभाग का कारनामा, 'बिना हेलमेट ड्राइविंग' के लिए ट्रक चालक का काट दिया चालान

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट ड्राइविंग के कारण 1000 रुपये का चालान काटा गया है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस गाड़ी नंबर का चालान काटा गया वह ट्रक निकला. 

  • ओडिशा के गंजम जिले में परिवहन विभाग का कारनामा
  • ट्रक चालक का हेलमेट के लिए काट दिया चालान

ओडिशा के गंजम से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. जहां परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति पर बिना हेलमेट पहने ट्रक चलाने के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया. लापरवाही का ये मामला सुर्खियों में है. 

बता दें कि ये पूरा मामला ओडिशा के गंजम जिले का है. यहां प्रमोद कुमार नाम का शख्स जिले के परिवहन विभाग के दफ्तर अपने वाहन का परमिट रिन्यू कराने गया तो उसे बताया गया कि उसकी गाड़ी नंबर OR-07W/4593 का एक चालान पेंडिंग है. परिवहन विभाग के अधिकारियों की ये बात सुनकर प्रमोद को हैरानी हुई और उसने पूछा कि आखिर उसका चालान किसलिए काटा गया. 

अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट ड्राइविंग के कारण उसका चालान काटा गया है. यह चालान 1000 रुपये का था. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस गाड़ी नंबर (OR-07W/4593) का चालान काटा गया वह ट्रक था.

newsaaptak2021.blogsport.com

ट्रक का काटा चालान

प्रमोद कुमार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से ये बात बताई, लेकिन वह नहीं माने. मजबूरन उसे परमिट 'बिना हेलमेट के ड्राइविंग' चालान भरना पड़ा और फिर परमिट को रिन्यू कराया. प्रमोद का कहना है कि मैं पिछले तीन सालों से ट्रक चला रहा हूं. ट्रक वाटर सप्लाई में लगा हुआ है. इस बीच मेरा ट्रक चलाने का परमिट समाप्त हो गया, इसलिए इसे रिन्यू कराने के लिए आरटीओ ऑफिस गया. तब मुझे पेंडिंग चालान के बारे में पता चला. लेकिन चालान ट्रक का था, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने का. 

प्रमोद ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए. अधिकारी बेवजह परेशान करते हैं. अवैध रूप से पैसे वसूलते हैं. मजबूरी में मुझे चालान भरना पड़ा क्योंकि परमिट रिन्यू कराना बेहद जरूरी था.

Comments

Popular posts from this blog

CAMEL AND THE JACKAL

THE THIRSTY CROW

THE LITTLE CRAB AND THE FOX