जापान के एक सरकारी ऑफिस में कई कर्मचारियों का पेमेंट इसलिए काटा गया क्योंकि उन्होंने ऑफिस ओवर खत्म होने के दो मिनट पहले ही ऑफिस छोड़ दिया था.newsaaptak2021.blogsport.com
जापान के एक सरकारी ऑफिस में कई कर्मचारियों का पेमेंट इसलिए काटा गया क्योंकि उन्होंने ऑफिस ओवर खत्म होने के दो मिनट पहले ही ऑफिस छोड़ दिया था.
क्या आप भी ऑफिस जल्दी छोड़ देते हैं ? जापान में दो मिनट पहले जाने पर सैलरी में होती है कटौती
7 कर्मचारियों का कटा पेमेंट:
जानकारी के मुताबिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि मई 2019 और जनवरी 2021 के बीच ऑफिस से जल्दी जाने वाले लोगों में 7 लोग ऐसे हैं जिन्होंने अबतक 316 बार ऐसा किया है. वहीं कर्मचारियों का ऑफिस छोड़ने का समय 5.15 था लेकिन कर्मचारी 5.13 पर चले गए जिसके चलते उनकी सैलरी काटी गई है.
कर्मचारियों को मिली सजा:
शिक्षा बोर्ड ने बताया कि स्टाफ के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने काम इसलिए जल्दी छोड़ दिया क्योंकि उनको 5.17 बजे बस पकड़नी थी, और अगर वो बस मिस हो जाती तो अगली बस आधे घंटे बाद शाम 5.47 बजे मिलती. वहीं एक 59 साल की महिला कर्मचारी जो अटेंडेंस का रिकॉर्ड रखती थी उसको कर्मचारियों की मदद करने के आरोप में तीन महीने तक सैलरी काट कर मिलेगी. जबकि दो अन्य स्टाफ सदस्यों को लिखित चेतावनी दी गई. साथ में चार अन्य को जल्दी बाहर निकलने के लिए सख्त चेतावनी दी गई है.
Comments
Post a Comment