हजारों फीट ऊंचाई पर हुआ लेबर पेन, फ्लाइट में ही डॉक्टर-नर्स ने कराई डिलीवरी. newsaaptak2021.blogsprt.com

फ्लाइट में सवार सभी लोग घबरा गए लेकिन इसी फ्लाइट में सफर कर रहे एक महिला ने बताया कि वह डॉक्टर है और साथ में एक नर्स भी थी. दोनों ने मिलकर महिला की डिलीवरी कराई और बच्ची ने जन्म लिया.
  • फ्लाइट में मौजूद थे डॉक्टर और नर्स
  • आधी दूरी तय करने के बाद शुरू हुआ दर्द
  • मां और बच्ची जयपुर के अस्पताल में भर्ती

  • बैंगलुरु से राजस्थान की राजधानी जयपुर आ रही एक फ्लाइट में बुधवार को महिला ने बच्ची को जन्म दिया है. फ्लाइट में सफर कर रहे एक डॉक्टर और नर्स ने मिलकर महिला की डिलीवरी कराई.
  • जयपुर में लैंड करने के बाद मां और नवजात बच्ची को शहर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

    17 मार्च को ही विमान संख्या 6E 469 ने बेंगलुरू से सुबह 5:45 पर जयपुर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन आधी दूरी की सफर तय करने के बाद फ्लाइट में सवार ललिता नाम की महिला को लेबर पेन शुरू हो गया.

    फ्लाइट में सवार सभी लोग घबरा गए लेकिन इसी फ्लाइट में सफर कर रहे एक महिला ने बताया कि वह डॉक्टर है और साथ में एक नर्स भी थी. दोनों ने मिलकर महिला की डिलीवरी कराई और बच्ची ने जन्म लिया. 

    जयपुर पहुंचने के बाद मां और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचा गया. फ्लाइट के लैंड करने से पहले ही जयपुर एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर तैनात थे. 

Comments

Popular posts from this blog

CAMEL AND THE JACKAL

THE THIRSTY CROW

THE LITTLE CRAB AND THE FOX